कृषि-पर्यवेक्षक एग्जाम सेंटरों पर लगी लाइनें, कड़ी चैकिंग कर एंट्री:आभूषण, बड़े बटन खुलवाएं गए; 8 सेंटरों पर परीक्षा शुरू

बाड़मेर में 8 परीक्षा सेंटरों पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू हो गई। इससे पहले सेंटरों पर गर्ल्स और बॉयज की लंबी लाइनें लग गई। कड़ी चैकिंग के बाद अभ्यार्थियों को एंट्री दी गई। कानों में पहनी बाली को खुलवाया गया। गर्ल्स की वेशभूषा में बड़े बटन होने पर उनको रोका गया। बटन हटाने फिजिकल और डॉक्यूमेंट चैकिंग एंट्री दी गई। प्रशासन ने सभी संटरों पर वीडियोग्राफी करवाई गई। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कर रही है। परीक्षा को लेकर टीचरों को ट्रेनिंग दी गई है। जिले के 8 परीक्षा सेंटरों पर शनिवार सुबह 9 बजे से अभ्यार्थियों की लाइनें लग गई। प्रशासन ने परीक्षा सेंटरों पर महिला पुलिसकर्मी के समेत जाब्ता तैनात किया गया है। तस्वीरों में देखे परीक्षा… कड़ी चैकिंग के बाद दी एंट्री एमबीसी गर्ल्स कॉलेज परीक्षा सेंटर पर अभ्यार्थी कानों में लौंग (आभूषण) पहनकर आया। इस पर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद खोलने के लिए कहा गया। पुलिस जवान ने उसकी हेल्प करते हुए पहने लौंग को खोल दिया गया। वहीं एक गर्ल्स पेंट की साइड पॉकेट में बड़ा बटन लगा हुआ था। इस पर उसको रोक दिया। गर्ल्स ने बटन को तोड़कर फेंक दिया। वहीं चूड़िया, आभूषण

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *