मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में कफ सिरप तस्करी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छह माह से फरार चल रहे आरोपी विनोद उर्फ रज्जन पटेल ने विशेष एनडीपीएस न्यायालय सतना में आत्मसमर्पण कर दिया। 28 वर्षीय आरोपी विनोद उर्फ रज्जन पटेल, निवासी ग्राम ताला छतुरिहा टोला, नशीली कफ सिरप की तस्करी के आरोप में वांछित था। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


