वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने बीबीए और बीसीए सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक बढ़ा दी है। यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीबीए एवं बीसीए सम-सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी। संबंधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अभी तक बीबीए या बीसीए का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच परीक्षा फॉर्म भरने, उसका सत्यापन कराने और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


