बिजनौर के इंदिरा पार्क में युवक-युवती को रोकने पर हंगामा:दोनों अलग-अलग समुदाय के, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा

बिजनौर के इंदिरा पार्क में युवक-युवती को रोकने पर हंगामा:दोनों अलग-अलग समुदाय के, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा

बिजनौर शहर कोतवाली के इंदिरा पार्क में शुक्रवार रात युवक-युवती को लेकर विवाद हो गया। अलग-अलग समुदाय से होने के कारण हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने देर शाम इंदिरा पार्क में एक युवक और युवती को देखा। उन्होंने दोनों को रोक लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि युवक शहर के एक मोहल्ले का निवासी है और ई-रिक्शा चलाता है। युवती दूसरे समुदाय की है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *