बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के देचना बाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक बुजुर्ग पेशे से दर्जी बताए जा रहे। हादसे में मृतक की बहू, पोती, भतीजा समेत 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के शिकार घायलों में ये शामिल मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के कातर गांव के रहने वाले 67 साल के मकसूद आलम के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मृतक की बहू 38 साल की नासरीन खातून, 35 साल की हस्बु खातून, पोती 16 साल की आफरीन, 18 साल जासमीन और 42 साल का भतीजा इबरार अंसारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मकसूद आलम बहू ,भतीजे और पोतियों के साथ अपने साले के लड़के के शादी में शामिल होने के लिए बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह ऑटो रिजर्व पर अपने परिवार के सभी लोगों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान देचना बाल के समीप उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को पीरो पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मकसूद आलम को मृत घोषित कर दिया, वहीं सभी ज़ख्मियों को पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। चार बेटे और दो बेटियों का पिता था बुजुर्ग सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के परिवार में पत्नी मदीना खातून, चार पुत्र नसीम, अफजल , खुर्शीद, शमशेर व दो पुत्री शबाना एवं सहाना है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मदीना खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के देचना बाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक बुजुर्ग पेशे से दर्जी बताए जा रहे। हादसे में मृतक की बहू, पोती, भतीजा समेत 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के शिकार घायलों में ये शामिल मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के कातर गांव के रहने वाले 67 साल के मकसूद आलम के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मृतक की बहू 38 साल की नासरीन खातून, 35 साल की हस्बु खातून, पोती 16 साल की आफरीन, 18 साल जासमीन और 42 साल का भतीजा इबरार अंसारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मकसूद आलम बहू ,भतीजे और पोतियों के साथ अपने साले के लड़के के शादी में शामिल होने के लिए बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह ऑटो रिजर्व पर अपने परिवार के सभी लोगों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान देचना बाल के समीप उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को पीरो पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मकसूद आलम को मृत घोषित कर दिया, वहीं सभी ज़ख्मियों को पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। चार बेटे और दो बेटियों का पिता था बुजुर्ग सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के परिवार में पत्नी मदीना खातून, चार पुत्र नसीम, अफजल , खुर्शीद, शमशेर व दो पुत्री शबाना एवं सहाना है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मदीना खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


