दरभंगा ITI में आज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव:चयनित अभ्यर्थियों को महीने में 18,000 रुपए स्टाइपेंड मिलेंगे; तीन टाइम खाना और पिकअप-ड्रॉप की सुविधा

दरभंगा ITI में आज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव:चयनित अभ्यर्थियों को महीने में 18,000 रुपए स्टाइपेंड मिलेंगे; तीन टाइम खाना और पिकअप-ड्रॉप की सुविधा

दरभंगा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), रामनगर में आज कैंपस प्लेसमेंट होना है। उप प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में Wheels India Limited (TVS ग्रुप), नोएडा की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन फिटर, वेल्डर, पेंटर, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर सहित अन्य संबंधित ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आईटीआई पास युवाओं को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा 3,000 रुपए स्किल और थकान भत्ता भी मिलेगा। आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से होगा फ्री पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को मुफ्त आवास, रोज 3 टाइम का भोजन और फ्री पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही उच्च शिक्षा के तहत कंपनी की ओर से प्रायोजित डिप्लोमा और उसके बाद बीटेक (लेटरल एंट्री) करने का अवसर मिलेगा। डिप्लोमा कोर्स के दौरान 15,800 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, आईटीआई मार्कशीट और सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। दरभंगा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), रामनगर में आज कैंपस प्लेसमेंट होना है। उप प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में Wheels India Limited (TVS ग्रुप), नोएडा की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन फिटर, वेल्डर, पेंटर, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर सहित अन्य संबंधित ट्रेड के उम्मीदवारों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आईटीआई पास युवाओं को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा 3,000 रुपए स्किल और थकान भत्ता भी मिलेगा। आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से होगा फ्री पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को मुफ्त आवास, रोज 3 टाइम का भोजन और फ्री पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही उच्च शिक्षा के तहत कंपनी की ओर से प्रायोजित डिप्लोमा और उसके बाद बीटेक (लेटरल एंट्री) करने का अवसर मिलेगा। डिप्लोमा कोर्स के दौरान 15,800 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, आईटीआई मार्कशीट और सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *