शॉर्ट सर्किट से धधकी पेंट शॉप, आसपास की पांच दुकानें को भी नुकसान

शॉर्ट सर्किट से धधकी पेंट शॉप, आसपास की पांच दुकानें को भी नुकसान

उदयपुर. शहर में आरके सर्कल िस्थत पेंट शॉप में शुक्रवार शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेजी से फैल गई और तेज गर्मी और ज्वलनशील होने के कारण रंगों से भरे डिब्बे तेज आवाज में फटने लगे। आग लगने के साथ ही आसपास के लोगों ने उस पर काबू पाने का प्रयास किया। इधर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 घंटों में आग पर काबू पाया जा सका।यह है मामला

आरके सर्कल िस्थत दो मंजिला श्री भारत पेंट में शाम 7.30 बजे आग लगी। अधिकतर सामान ज्वलनशील होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। ऐसे में आसपास के व्यवसायी और अन्य आग बुझाने का अपने स्तर पर प्रयास करने लगे। इधर सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने दुकान के आसपास मौजूद दो रेस्टारेंट को भी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड ने दुकान में तीन ओर से पानी का छिड़काव किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि मौके पर 10 गाडि़यां नगर निगम की और एक गाड़ी हिंदुस्तान जिंक की पहुंची। इसके साथ ही 30 से 35 राउंड में पानी लाकर छिड़काव किया। फोम डालकर भी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। 50 अग्निशमन कार्मिकों ने कड़ी मशक्कत कर रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया। इसके बाद भी अग्निशमन का वाहन मौके पर खड़ा रहा।——-

दुकान मालिक : शॉर्ट सर्किट से लगी आगदुकान के मालिक प्रहलाद सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बढ़ाने करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और पेंट के डिब्बे ने आग पकड़ ली। दुकान में काम करने वाले दिनेश ने डिब्बे को उठाकर बाहर फेंकने की कोशिश की तो उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते दुकान में आग फैल गई। अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में दिनेश मामूली रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि दो मंजिला दुकान में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सामान था। करीब सवा साल पहले ही 8 लाख रुपए में दुकान का फर्नीचर बनवाया था।

——प्रत्यक्षदर्शी : थिनर की बोतल ने पकड़ी आगप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान पर शाम को एक ग्राहक आया और खराब क्वालिटी का थिनर देने की बात कहते हुए बोतल फेंकी इस दौरान दुकान के समीप एक व्यक्ति धूम्रपान कर रहा था। ऐसे में थिनर ने आग पकड़ी और तेजी से लपटें उठने लगी।

हेड कांस्टेबल ने दिखाई तत्परताआग की सूचना मिलते ही सुखेर थाने की हैडकांस्टेबल संपत्ति कुमारी तुरंत मौके पर पहुंची। आग भयावह होती इससे पूर्व दुकान के पीछे रहने वाले और आसपास के लोगों को उससे दूर किया। आग बढ़ने से कुछ लोगों को पीछे से अन्य मकान की छत से निकाला गया।

——-मौके पर जुटी भीड़

आग की सूचना मिलने के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कई लोगों ने आग बुझाने में मदद की तो कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाए। मौके पर पहुंचे दो थानों के पुलिसकर्मियों भीड़ को दूर किया और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखी।——–

टीन की दुकान के पीछे मकानचौराहे पर लोहे के टीन से बनी दो मंजिला कलर की दुकान के पास दो रेस्टोरेंट हैं। पास से एक रास्ता है जो पीछे घर में जाता है। इसमें लोग रहते हैं। इन लोगों ने भी पंप चलाकर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

——इतनी आंच कि पिघल गया टिन

आग इतनी भयावह थी कि टीन के चद्दर से बनी दुकान में कुछ भी नहीं बचा। इसकी लपटें भी काफी दूर तक दिखाई दी। गर्मी से चद्दर भी पिघल गया। आग पर काबू पाने के बाद इसमें केवल राख और पूरी तरह से जला सामान ही दिखाई दे रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *