BJP ने राहुल गांधी और अखिलेश का फूंका पुतला:जिलाध्यक्ष बोले- देश के लिये यह काला दिन, मातृशक्ति सबक सिखाएगी

BJP ने राहुल गांधी और अखिलेश का फूंका पुतला:जिलाध्यक्ष बोले- देश के लिये यह काला दिन, मातृशक्ति सबक सिखाएगी

कानपुर में शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। परेड चौराहा पर करीब 10 बजे बीजेपी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन देश के लिए “काला दिन” है क्योंकि सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश के बावजूद विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सोच देश की आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन में बिल का विरोध कर महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया को बाधित किया है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में मातृशक्ति विपक्ष को आने वाले दिनों मे मजा चखाएगी। इस दौरान शहर की मेयर प्रमिला पाण्डेय, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *