बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में 18 अप्रैल 2026 को सीवान जिले में एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला नियोजनालय सीवान द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सीवान परिसर में आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस विशेष शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी प्राईटिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, वैशाली द्वारा जनगणना 2026-27 से जुड़े कार्यों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर अल्पकालिक भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों का सीधा इंटरव्यू लिया जाएगा, जिससे युवाओं को बिना लंबी प्रक्रिया के नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। 25 हजार रुपये मासिक (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये मासिक (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की टंकण गति होना अनिवार्य है। साथ ही स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है, जिससे जिले के युवाओं को अधिक लाभ मिल सके। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियां इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं को करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा (रिज्यूमे), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को नई दिशा दें। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में 18 अप्रैल 2026 को सीवान जिले में एक दिवसीय विशेष नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला नियोजनालय सीवान द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सीवान परिसर में आयोजित होगा, जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस विशेष शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी प्राईटिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, वैशाली द्वारा जनगणना 2026-27 से जुड़े कार्यों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर अल्पकालिक भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों का सीधा इंटरव्यू लिया जाएगा, जिससे युवाओं को बिना लंबी प्रक्रिया के नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। 25 हजार रुपये मासिक (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये मासिक (सीटीसी) वेतन दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की टंकण गति होना अनिवार्य है। साथ ही स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है, जिससे जिले के युवाओं को अधिक लाभ मिल सके। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियां इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं को करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा (रिज्यूमे), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को नई दिशा दें।


