पटना मेट्रो:अंडरग्राउंड स्टेशन के सुरंगों के बीच पहुंचे मुख्य सचिव:कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड साइट का लिया जायजा, 12 स्टेशन को जोड़ेगा

पटना मेट्रो:अंडरग्राउंड स्टेशन के सुरंगों के बीच पहुंचे मुख्य सचिव:कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड साइट का लिया जायजा, 12 स्टेशन को जोड़ेगा

पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 का काम जारी है। यह कॉरिडोर कुल 12 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ता है। एलिवेटेड स्टेशन के बाद अब अंडरग्राउंड स्टेशन पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके निरीक्षण के लिए आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मोइनुल हक स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने मेट्रो साइट का निरीक्षण किया। TBM से बनती सुरंगों के बीच उन्होंने प्रगति का आंकलन किया और टीम के साथ चर्चा की। वहीं, उन्होंने मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। देखें निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें… शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाएगा ये कॉरिडोर मुख्य सचिव का स्पष्ट निर्देश रहा कि कॉरिडोर-2 के कार्य को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। यह कॉरिडोर शहर की यातायात व्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने परियोजना के हर पहलू की गहन समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आने वाले समय में पटना मेट्रो शहरवासियों के लिए एक भरोसेमंद और आधुनिक परिवहन विकल्प बन सके। ऊपर से गुजर रहीं ट्रेनें, नीचे हो रही मेट्रो टनल की खुदाई मोइनुल हक स्टेडियम के पास पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो गया है। वहीं, रेलवे से NOC मिलने के बाद राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो की टनल बनना शुरू हो गया है। पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ रेलवे के इंजीनियर इसकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि हावड़ा-पटना मेन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़े। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर टर्मिनल की दूरी 705 मीटर है। दो टीबीएम से अप और डाउन टनल की खुदाई चल रही है। अभी यह राजेंद्रनगर टर्मिनल के नीचे से गुजर रही है। मई के अंत तक खुदाई पूरी करेगी। पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 का काम जारी है। यह कॉरिडोर कुल 12 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ता है। एलिवेटेड स्टेशन के बाद अब अंडरग्राउंड स्टेशन पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। इसके निरीक्षण के लिए आज मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मोइनुल हक स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने मेट्रो साइट का निरीक्षण किया। TBM से बनती सुरंगों के बीच उन्होंने प्रगति का आंकलन किया और टीम के साथ चर्चा की। वहीं, उन्होंने मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। देखें निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें… शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाएगा ये कॉरिडोर मुख्य सचिव का स्पष्ट निर्देश रहा कि कॉरिडोर-2 के कार्य को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। यह कॉरिडोर शहर की यातायात व्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने परियोजना के हर पहलू की गहन समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आने वाले समय में पटना मेट्रो शहरवासियों के लिए एक भरोसेमंद और आधुनिक परिवहन विकल्प बन सके। ऊपर से गुजर रहीं ट्रेनें, नीचे हो रही मेट्रो टनल की खुदाई मोइनुल हक स्टेडियम के पास पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन लगभग बनकर तैयार हो गया है। वहीं, रेलवे से NOC मिलने के बाद राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो की टनल बनना शुरू हो गया है। पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ रेलवे के इंजीनियर इसकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि हावड़ा-पटना मेन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़े। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर टर्मिनल की दूरी 705 मीटर है। दो टीबीएम से अप और डाउन टनल की खुदाई चल रही है। अभी यह राजेंद्रनगर टर्मिनल के नीचे से गुजर रही है। मई के अंत तक खुदाई पूरी करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *