अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना-2027 की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसका पहला चरण यानी स्व-गणना शुक्रवार, 17 अप्रैल से 01 मई तक चलेगा। इस दौरान आम नागरिक घर बैठे पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्व-गणना की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए बताया कि पोर्टल पर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी (OTP) सत्यापन होगा। इसके उपरांत स्थान विवरण, घर का मानचित्र पर चिन्हांकन और प्रश्नावली भरनी होगी। अंतिम सबमिशन पर 11 अंकों की एक अद्वितीय एसई आईडी (SE ID) जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। गणनाकर्मी के घर आने पर यह एसई आईडी दिखाने पर पहले से दर्ज जानकारी सत्यापित हो जाएगी। जनगणना का दूसरा चरण 02 मई से 31 मई तक चलेगा डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों को स्व-घोषणा पत्र भरने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों में जागरूकता फैले। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय में स्व-गणना अवश्य करने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जनगणना का दूसरा चरण 02 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। जिले में जनगणना कार्य के लिए कुल 15 चार्ज बनाए गए हैं। इसके लिए 5249 प्रगणक और 902 पर्यवेक्षक सहित कुल 6769 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, 104 जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स भी तैनात किए गए हैं। ये सभी डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे। “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम की भी घोषणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम की भी घोषणा की। इस पहल के तहत स्वास्थ्यकर्मी पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों की प्रारंभिक जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए जिले में एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। सिकटी और नरपतगंज प्रखंड में यह कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से काम जारी है। इस डिजिटल रिकॉर्ड से सरकारी भूमि की निगरानी आसान होगी और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है ताकि यह अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा हो सके। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना-2027 की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसका पहला चरण यानी स्व-गणना शुक्रवार, 17 अप्रैल से 01 मई तक चलेगा। इस दौरान आम नागरिक घर बैठे पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्व-गणना की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए बताया कि पोर्टल पर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी (OTP) सत्यापन होगा। इसके उपरांत स्थान विवरण, घर का मानचित्र पर चिन्हांकन और प्रश्नावली भरनी होगी। अंतिम सबमिशन पर 11 अंकों की एक अद्वितीय एसई आईडी (SE ID) जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। गणनाकर्मी के घर आने पर यह एसई आईडी दिखाने पर पहले से दर्ज जानकारी सत्यापित हो जाएगी। जनगणना का दूसरा चरण 02 मई से 31 मई तक चलेगा डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों को स्व-घोषणा पत्र भरने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों में जागरूकता फैले। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय में स्व-गणना अवश्य करने और जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जनगणना का दूसरा चरण 02 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। जिले में जनगणना कार्य के लिए कुल 15 चार्ज बनाए गए हैं। इसके लिए 5249 प्रगणक और 902 पर्यवेक्षक सहित कुल 6769 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, 104 जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स भी तैनात किए गए हैं। ये सभी डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे। “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम की भी घोषणा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम की भी घोषणा की। इस पहल के तहत स्वास्थ्यकर्मी पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों की प्रारंभिक जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए जिले में एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। सिकटी और नरपतगंज प्रखंड में यह कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से काम जारी है। इस डिजिटल रिकॉर्ड से सरकारी भूमि की निगरानी आसान होगी और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी। जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है ताकि यह अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा हो सके।


