सुजीत कश्यप को ‘सर्वश्रेष्ठ आम नागरिक सम्मान’:पुलिस विभाग के सहयोग के लिए राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत

सुजीत कश्यप को ‘सर्वश्रेष्ठ आम नागरिक सम्मान’:पुलिस विभाग के सहयोग के लिए राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत

जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस दिवस समारोह में झालावाड़ निवासी सुजीत कश्यप को ‘सर्वश्रेष्ठ आम नागरिक सम्मान’ से नवाजा गया है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर अपराधों की रोकथाम, दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान झालावाड़ जिला पुलिस के साथ उल्लेखनीय सहयोग के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। झालावाड़ के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि सुजीत कश्यप ने पिछले वर्ष 25 दिसंबर की रात 9:30 बजे कड़ाके की ठंड में सुनसान झाड़ियों में नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। उन्होंने तुरंत अपने साथियों के साथ बच्चे को रेस्क्यू कर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जिससे नवजात की जान बच गई। इस संबंध में उन्होंने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसी तरह, 27 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सुजीत कश्यप ने सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर राड़ी के बालाजी मेला मैदान, झालावाड़ में आतिशबाजी के दौरान एक बच्चा पटाखों से झुलस गया था, तब भी सुजीत कश्यप ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। 12 मार्च, 2026 को मूर्ति चौराहा, झालावाड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला स्कूटी सवार को भी उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उपचार कराया। 23 जुलाई, 2025 को मनोहरथाना स्कूल हादसे में घायल बच्चों के इलाज के लिए सुजीत कश्यप झालावाड़ अस्पताल में 3-4 दिनों तक मौजूद रहे और प्रशासन का सहयोग किया। जब एक बच्चे (विशाल) को रात में सरकारी अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, तो वह बच्चे और उसके परिजनों के साथ कोटा के सुधा अस्पताल में 2 दिनों तक रहे और इलाज में परिजनों व प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया। साल 2022 में कस्बा झालावाड के कश्यप कॉलोनी व ईदगाह रोड पर घरों में पानी घुसने पर 15-20 परिवारों को रात्रि में रेसक्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *