राजस्थान में लव स्टोरी का दुखद अंत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

राजस्थान में लव स्टोरी का दुखद अंत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Jhunjhunu Lovers Suicide Case: झुंझुनूं/गुढ़ागौड़जी। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के भोड़की गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जोहड़े में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। सुबह करीब 6 बजे गांव के दिनेश कुमावत ने जोहड़े में यह मंजर देखा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका ने कीकर के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटनास्थल के नीचे सेल्फोस की गोलियां भी पड़ी मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले जहर का सेवन किया और उसके बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

हरियाणा का रहने वाला था युवक

पुलिस को युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र जयबीर निवासी भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं, युवती इंदुबाला (28) पुत्री महावीर प्रसाद मेघवाल खींवासर गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Jhunjhunu Lovers Suicide Case

आर्मी में कार्यरत था सुनील, एक सप्ताह पहले ही आया था घर

घटना की सूचना मिलने पर मृतक सुनील कुमार के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुनील आर्मी में कार्यरत था और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान वह इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसे उसकी पत्नी ने देख लिया। इसके बाद पारिवारिक विवाद की स्थिति बन गई थी।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी लड़की से दोस्ती

गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह घर से निकल गया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन उसे लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

Jhunjhunu Lovers Suicide Case

मौके पर मिली सल्फास की गोलियों की डिब्बी

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। जोहड़ में ही मृतक की बाइक खड़ी थी। घटनास्थल पर हेलमेट, दो पानी की बोतल, एक सल्फास की गोलियों की डिब्बी ​भी मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *