मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर ब्लॉक के कारण 11 ट्रेनें प्रभावित:2 ट्रेनें कैंसिल, 8 का रूट बदला, 1 ट्रेन 20 मिनट लेट चलेगी

मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर ब्लॉक के कारण 11 ट्रेनें प्रभावित:2 ट्रेनें कैंसिल, 8 का रूट बदला, 1 ट्रेन 20 मिनट लेट चलेगी

अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स डालने के काम के चलते ट्रेफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कुल 11 ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं, जिनमें 2 ट्रेनें रद्द, 8 ट्रेनें मार्ग परिवर्तित और 1 ट्रेन को रेगुलेट किया गया है।
आज 17 अप्रैल को यात्रियों को सबसे ज्यादा असर मार्ग बदलने और रद्द ट्रेनों के रूप में देखने को मिल रहा है। कई लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रा समय और स्टॉपेज दोनों में बदलाव हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रानी-खीमेल के बीच ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है और एक ट्रेन को बीच रास्ते में रोका जाएगा।
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी…. इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है साबरमती-ग्वालियर रेगुलेट की गई है
साबरमती-ग्वालियर ट्रेन (22548) 17 अप्रैल को साबरमती से रवाना होकर पालनपुर-खीमेल के बीच करीब 20 मिनट रोकी जा रही है।
इस बदलाव के कारण यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कई ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *