हरियाणा के गुरुग्राम में सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड प्रभु भाई सोलंकी को न केवल सोना पहनने का शौक है, बल्कि उसकी फिल्मों और राजनीति में नाम कमाने की भी इच्छा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह 50 तोले सोने की ज्वैलरी अपने गले और हाथों में पहने हुए था। यह देख पुलिस कर्मी भी चौंक गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह गरीब बुलडोजर ऑपरेटर का भेष बनाकर पढ़े-लिखे अमीरों को फंसाता था। 25 साल से इस धंधे में था। उस पर महाराष्ट्र में 2 और गुजरात में 7 ठगी के मामले दर्ज हैं। वह केवल चौथी तक ही पढ़ा है। खास बात यह है कि उसने गुरुग्राम से लेकर बॉलीवुड स्टारों तक को अपना शिकार बनाया। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये और सलमान खान के पिता सलीम खान के पर्सनल असिस्टेंट से 20 लाख रुपये ठगे। ठगी के इन पैसों से उसने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर करजन लकोदरा में ‘पीएम’ नाम का होटल खरीदा। गुजराती फिल्म ‘लव यू यार’ भी बनाई, जिसमें राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। तीन बीवियों के रहते उसने इस मूवी की हीरोइन से चौथी शादी की। पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने जब उसकी कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… करोड़ों की ठगी करने वाले प्रभु भाई सोलंकी की कुछ फोटो… पहले 4 प्वाइंट में समझे ठगी करने का यूनिक तरीका… अब जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात का यह ठग गैंग… पत्नी के चुनाव में सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया… कौन है ठगी का मास्टरमाइंड, 4 पॉइंट्स में जानिए…. चौथी पास, 25 साल से कर रहा ठगी : डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि आरोपी प्रभु भाई सोलंकी गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है। वह 25 साल से ठगी कर रहा है। वह और गिरोह के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है। प्रभु भाई केवल चौथी पास है, लेकिन वह सोना पहनने का शौकीन है और ठगी के पैसे से लग्जरी जीवन जीता है। जब उसे पकड़ा गया तो उसके गले और हाथों में 50 तौले की ज्वैलरी थी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा, पत्नी को चुनाव लड़वाया : पुलिस के मुताबिक, प्रभुभाई की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी है। वह अपनी पत्नी पार्वती सोलंकी को गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाकर चुनाव लड़वाया था। साल 2022 में भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था। इसके लिए उसने अपने और अपनी पत्नी के पोस्टर भी छपवाए थे। गुजराती फिल्म बनाई, इसकी हीरोइन से चौथी शादी की : ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू यार” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। फिल्म में राजपाल यादव मुख्य किरदार में थे। इस मूवी की हिरोइन से उसने चौथी शादी की है। गुरुग्राम पुलिस अब उन सभी की जांच कर रही है, जो प्रभु सोलंकी से जुड़े हैं। दिल्ली से लाते थे नकली सोने के सिक्के : गिरोह से पूछताछ में पता चला कि जो नकली सिक्के देकर ये लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, वह सिक्के दिल्ली के सुलतानपुरी में बन रहे हैं। नवीन नाम का व्यक्ति इसे सप्लाई कर रहा था। इसके साथ ही गिरोह में दो महिलाएं शांति और तेजू भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 90 लाख की धोखाधड़ी में फिलहाल कोटा जेल में बंद हैं। एक महिला को प्रभु अपनी बहन बताता है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में ₹2.30 करोड़ कैश, 68 तोला सोना बरामद:फेक गोल्ड बेचने वाला रैकेट पकड़ा, एक्टर आदित्य पंचोली को भी ठगा; मास्टरमाइंड 4 शादी कर चुका गुरुग्राम में सस्ते दाम पर सोने के सिक्के-बिस्कुट देने का लालच देकर ठगी करने वाला एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और लगभग 678 ग्राम (68 तोला) सोना बरामद किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
गुरुग्राम से बॉलीवुड तक ठगी करने वाले गुजराती की कहानी:कक्षा चार पास, एक्ट्रेस से चौथी शादी की, कांग्रेस से चुनाव लड़वाया; PM नाम से होटल भी


