गर्मी की छुट्टियों में हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 से 31 मई तक रांची से मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली के लिए तीन स्पेशल फ्लाइट शुरू करने जा रही है। ये सभी उड़ानें सप्ताह के सातों दिन संचालित होंगी और इनके टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। तय समय के अनुसार, फ्लाइट -2373 दोपहर 3 बजे रांची से उड़ान भरकर शाम 5.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइ -2375 रात 9.30 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होकर 11.40 बजे पहुंचेगी, जबकि फ्लाइ -2379 दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी और 2.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में हैदराबाद से 12.40 बजे चलकर 2.30 बजे, मुंबई से 6.30 बजे चलकर रात 9 बजे और दिल्ली से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर 11.30 बजे रांची पहुंचने का समय तय है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इन फ्लाइट्स के लिए स्लॉट पहले ही लिया जा चुका है। बाद में इन्हें नियमित भी किया जा सकता है। इंडिगो ने भी 1 से 31 मई तक मुंबई के लिए समर स्पेशल फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह सप्ताह में तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। फ्लाइट 6E938 रांची से 11.05 बजे उड़ान भरकर 1.25 बजे मुंबई पहुंचेगी, जबकि वापसी में 6E924 सुबह 8.10 बजे मुंबई से चलकर 10.35 बजे रांची आएगी। विमान के टिकट बिकने लगे हैं।


