कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की गोष्ठी:महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, छावनी क्षेत्र में जुटीं कार्यकर्ता

कानपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की गोष्ठी:महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, छावनी क्षेत्र में जुटीं कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर दक्षिण की ओर से छावनी विधानसभा क्षेत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्याम नगर स्थित आर.के. गैलेक्सी में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता जुटे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके राजनैतिक अधिकारों और केंद्र सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के प्रति जागरूक करना रहा। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि आने वाले समय में देश की राजनीति में आधी आबादी की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होने वाली है। महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि,नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए महिलाओं को राजनीति में आगे आने के ज्यादा मौके मिलेंगे। जब महिलाएं नीति निर्धारण में शामिल होंगी, तो इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस पहल की जानकारी शहर के हर घर तक पहुंचाएं ताकि समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ सके। मोदी सरकार के निर्णयों से बढ़ा महिलाओं का मान
गोष्ठी में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसका सीधा फायदा करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है। सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि इस अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं का मानना था कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का एक प्रभावी जरिया है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आर.के. गैलेक्सी में आयोजित इस गोष्ठी में संगठन के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, भूपेंद्र त्रिपाठी, आभा द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, मधु तिवारी और आशा पांडे सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *