कल्याणपुर में डीसीपी वेस्ट का औचक निरीक्षण:देर रात खुले शराब ठेकों पर चौकी प्रभारियों को लगाई फटकार

कल्याणपुर में डीसीपी वेस्ट का औचक निरीक्षण:देर रात खुले शराब ठेकों पर चौकी प्रभारियों को लगाई फटकार

कानपुर के कल्याणपुर में गुरुवार को डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने मय फोर्स बिठूर तिराहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना क्यूआर कोड के चल रहे ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए। साथ ही ब्लैक फिल्म चढ़ी कई कारों पर भी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने शराब ठेकों को भी चेक किया और अव्यवस्था मिलने पर संबंधित चौकी प्रभारी को फटकार लगाई। अवैध टेंपो स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट ने अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शेरा यादव, सोनू और मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पिछले कई दिनों से अवैध स्टैंड संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने बिठूर तिराहे से वसूली करते हुए शेरा यादव को रंगेहाथ पकड़ लिया। शराब ठेकों पर अराजकता, चौकी प्रभारियों को फटकार
वाहन चेकिंग के दौरान डीसीपी वेस्ट देशी शराब ठेके पर पहुंचे। वहां लोगों को खुले में शराब पीते देख पहले ठेका संचालक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद इंद्रानगर चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई। चेतावनी दी गई कि रात 10 बजे के बाद ठेका खुला मिलने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद डीसीपी पनकी रोड स्थित चुंगी तिराहे के पास बने ठेके पर पहुंचे। यहां भी शराब पीने वालों की भीड़ मिलने पर संचालक को फटकार लगाई गई। साथ ही संबंधित चौकी प्रभारी को चेतावनी दी गई कि देर रात तक बिक्री मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि शराब ठेकों और वाहनों की चेकिंग की गई। बिना क्यूआर कोड चलने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि देर रात तक शराब बेचने वाले ठेकों के साथ संबंधित चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *