कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में पहुंचे अभय चौटाया:बोले-कमजोर सरकार के चलते BBMB फैसला पास, पानी की दिक्कत आने वाली है…

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में पहुंचे अभय चौटाया:बोले-कमजोर सरकार के चलते BBMB फैसला पास, पानी की दिक्कत आने वाली है…

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज शाम थानेसर अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के फैसले पर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कमजोर लोगों की सरकार है। इसलिए इस फैसले का विरोध भी नहीं कर पा रही। अभय चौटाला ने कहा कि पहले बीबीएमबी में इरिगेशन का एक मेंबर हुआ करता था। उसी की वजह से हरियाणा को अपना हिस्से का पानी मिलता था। साथ ही मैनेजमेंट पर एक प्रेशर भी बना रहता था, लेकिन अब वो मेंबर हटा दिया गया है। आने वाले समय में पीने के पानी को लेकर लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चेतावनी के बाद उठाए कदम मीडियो से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि इस बार मैं खुद गेहूं के सीजन में प्रदेश की हर अनाज मंडी में जा रहा हुंं। उन्होंने पहले ही सरकार को साफ-साफ बता दिया था कि आपके फैसलों की वजह से किसानों को सड़क पर उतरना पड़ सकता है। इस चेतावनी के बाद सरकार ने कुछ कदम उठाए और किसानों की कई समस्याओं का समाधान हो गया। सरकार के फैसले बाधा बन रहे अभय चौटाला ने कहा कि सेक्रेटरी की इच्छा तो किसानों की मदद करने की है, लेकिन सरकार के फैसले ऐसे हैं कि उन्हें भी दिक्कत हो रही है। कभी सर्वर डाउन हो जाता है, तो कभी मशीन खराब पड़ जाती है। अभी भी कई मंडियों में किसानों को गेट पास और बायोमैट्रिक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान की पेमेंट ना रुके सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की पेमेंट आपकी गलतियों की वजह से रुक गई या गेहूं के उठान और खरीद में कोई दिक्कत आई, तो हम किसी भी लड़ाई के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी खड़ा कर देंगे। हम किसी भी कीमत पर अनाज मंडियां बंद नहीं होने देंगे। किसान अपराधी थोड़े, जो लगवा रहे अंगूठा बायोमीट्रिक व्यवस्था पर अभय चौटाला ने बहुत तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंगूठे तो अपराधियों के लगाए जाते हैं। किसानों कोई अपराधी थोड़े हैं। किसान ने गेहूं बेचने के लिए कोई अपराध तो किया नहीं है। किसान तो अपनी मेहनत से फसल पैदा कर रहा है और सरकार के मुताबिक बेच रहा है। सबकी इंक्वायरी करवाऊंगा अनाज मंडियों में हो रही चोरी और ठगी के आरोप पर चौटाला ने कहा कि जैसे ही पूरे प्रदेश की मंडियों में गेहूं बिक जाएगा, वो खुद सबकी जांच करवाएंगे और जो भी चोरी-ठगी में शामिल पाए जाएंगे, उन पर सख्त एक्शन लेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *