राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का आज जन्मदिन है। गुरुवार को पटना स्थित हार्डिंग रोड आवास पर उनका बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने केक काटा और नारे लगाकर तेज प्रताप का जन्मदिन मनाया। तेज प्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी रात करीब 8 बजे आशीर्वाद देने उनके आवास पहुंचेंगे। सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं जन्मदिन समारोह के दौरान तेज प्रताप ने बिहार की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। नौजवान जब आगे आता है तो एक नया दिशा तय होता है। तेज प्रताप ने कहा, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। हम अपनी और पार्टी की तरफ से उनको शुभकामनाएं देते हैं। हम आशा करते हैं कि वह परिपक्व मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जी ने पहले से जो काम किया है, उसे सम्राट चौधरी पूरा करने का काम करें। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें, हमारी यही मांग है। तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, नया-नया मुख्यमंत्री बने हैं यह सब को पता है। तेजस्वी जी ने कहा है कि हमारी पार्टी से निकलकर आज सम्राट मुख्यमंत्री बने हैं। तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए। वह किसी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल लोगों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, हमने भविष्यवाणी किया था कि सम्राट चौधरी आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह भविष्यवाणी सही हो गई है। शराबबंदी पर भी दिया बयान शराबबंदी के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव ने कहा, शराब कहां बंद है, शराब मिल रही है। शराब सब लोग पी रहा है, महिलाएं सिगरेट पी रही है। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों से उन्होंने कहा, तुम बताओ सब लोग नशा ले रहा है ना, तुम भी लेता है क्या जी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का आज जन्मदिन है। गुरुवार को पटना स्थित हार्डिंग रोड आवास पर उनका बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने केक काटा और नारे लगाकर तेज प्रताप का जन्मदिन मनाया। तेज प्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी रात करीब 8 बजे आशीर्वाद देने उनके आवास पहुंचेंगे। सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं जन्मदिन समारोह के दौरान तेज प्रताप ने बिहार की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। नौजवान जब आगे आता है तो एक नया दिशा तय होता है। तेज प्रताप ने कहा, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। हम अपनी और पार्टी की तरफ से उनको शुभकामनाएं देते हैं। हम आशा करते हैं कि वह परिपक्व मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जी ने पहले से जो काम किया है, उसे सम्राट चौधरी पूरा करने का काम करें। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दें, हमारी यही मांग है। तेजस्वी यादव पर साधा निशाना तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, नया-नया मुख्यमंत्री बने हैं यह सब को पता है। तेजस्वी जी ने कहा है कि हमारी पार्टी से निकलकर आज सम्राट मुख्यमंत्री बने हैं। तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए। वह किसी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल लोगों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, हमने भविष्यवाणी किया था कि सम्राट चौधरी आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह भविष्यवाणी सही हो गई है। शराबबंदी पर भी दिया बयान शराबबंदी के मुद्दे पर तेज प्रताप यादव ने कहा, शराब कहां बंद है, शराब मिल रही है। शराब सब लोग पी रहा है, महिलाएं सिगरेट पी रही है। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों से उन्होंने कहा, तुम बताओ सब लोग नशा ले रहा है ना, तुम भी लेता है क्या जी।


