Sussanne Khan Emotional Tribute To Mother Zarine Khan: इंटीरियर डिजाइनर और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपनी दिवंगत मां जरीन खान को एक बार फिर याद करके भावुक श्रद्धांजलि दी है। सुजैन अभी तक इस गम के उबर नहीं पाई है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नही रहीं। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दर्द को बयां किया है।
सुजैन खान ने मां के लिए पोस्ट किया शेयर
सुजैन खान ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी मां जरीन खान को हग करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मां-बेटी कैमरे के सामने मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। इन पलों को देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।

खान परिवार की मजबूत आधार थीं जरीन खान
बता दें जरीन खान को खान परिवार की सबसे अहम कड़ी माना जाता था। वो अभिनेता और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी थीं और उनके चार बच्चे- जायद खान, सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा और फराह अली खान- हमेशा उनके करीब रहे। परिवार के हर सदस्य के जीवन में उनकी खास भूमिका रही। उनका निधन पिछले साल नवंबर में हुआ था।
81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया। उनके जाने के बाद परिवार के कई भावुक पल सोशल मीडिया पर सामने आए, जिन्होंने लोगों को अंदर तक छू लिया।
जायद खान के भी छलके थे आंसू (Sussanne Khan Emotional Tribute To Mother Zarine Khan)
मां के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के दौरान पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया था। इस दौरान अभिनेता जायद खान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। वहीं संजय खान भी पूरे समय गमगीन दिखाई दिए।
इस दौरान का एक वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें परिवार की पुरानी यादों को संजोया गया था। फिलहाल पूरा परिवार अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहा है। बता दें जरीन खान के निधन के बाद सुजैन खान और खान परिवार के साथ ऋतिक रोशन भी काफी मजबूती से खड़े रहे थे। ऋतिक के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी सुजैन के देख में शामिल हुई थीं।


