सिवनी के बुधवारी बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे। एएसआई शत्रुधन चौरिया ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। 20 से अधिक वाहनों पर लगाया जुर्माना यातायात पुलिस ने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे भविष्य में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। 30 फीट की सड़क हुई 20 फीट नेहरू रोड और मॉडल रोड सहित बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण 30 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर 20 फीट रह गई है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाने और फुटपाथ पर हाथ ठेलों के कब्जे से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों को सामग्री जब्ती की चेतावनी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी जो अपनी दुकान का सामान आधी सड़क तक फैलाकर व्यापार कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर सामग्री जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। संयुक्त अभियान चलाने की मांग स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और पुलिस विभाग से अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त और स्थायी अभियान चलाने की मांग की है। निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका की टीम के जाते ही दुकानदार वापस सड़क पर कब्जा कर लेते हैं।


