अवैध हथियार-नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:मधुबनी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 2750 रुपए नेपाली मुद्रा जब्त

अवैध हथियार-नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार:मधुबनी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 2750 रुपए नेपाली मुद्रा जब्त

मधुबनी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी कट्टा, प्रतिबंधित दवाएं, अवैध शराब और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के फूलहर गांव निवासी सुरेश गिरी के पुत्र पिंकू कुमार उर्फ पिंटू गिरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, 100 मिलीलीटर के छह पीस प्रतिबंधित सिरप, तीन लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन, 2750 रुपए नेपाली मुद्रा और 300 रुपए भारतीय मुद्रा जब्त की गई।

बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बुधवार शाम को बताया कि मंगलवार शाम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हरलाखी थानाध्यक्ष और 48वीं वाहिनी एसएसबी चौकी फुलहर की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। अवैध हथियार-शराब के साथ दुकान पर खड़ा था शख्स

गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार, शराब, कुछ प्रतिबंधित दवाएं और कैश के साथ एक दुकान पर खड़ा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने फुलहर गांव में छापेमारी की। दुकान पर खड़े एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसके पास एक थैला था। पूछताछ करने पर वह घबराने लगा और उसने अपना नाम पिंकू कुमार उर्फ पिंटू गिरी बताया।

संदेह के आधार पर थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 100 मिलीलीटर के छह पीस प्रतिबंधित सिरप मिले। दुकान के पीछे चारपाई के नीचे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ। एक अन्य पॉलीथीन से तीन लीटर अंग्रेजी शराब, 2750 रुपये नेपाली और 300 रुपए भारतीय मुद्रा के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्त को भेजा गया जेल इस संबंध में हरलाखी थाना में कांड संख्या 143/26, दिनांक 14.04.2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, 274/275/3(5) बीएनएस, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मधुबनी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी कट्टा, प्रतिबंधित दवाएं, अवैध शराब और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के फूलहर गांव निवासी सुरेश गिरी के पुत्र पिंकू कुमार उर्फ पिंटू गिरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, 100 मिलीलीटर के छह पीस प्रतिबंधित सिरप, तीन लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन, 2750 रुपए नेपाली मुद्रा और 300 रुपए भारतीय मुद्रा जब्त की गई।

बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बुधवार शाम को बताया कि मंगलवार शाम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हरलाखी थानाध्यक्ष और 48वीं वाहिनी एसएसबी चौकी फुलहर की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। अवैध हथियार-शराब के साथ दुकान पर खड़ा था शख्स

गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार, शराब, कुछ प्रतिबंधित दवाएं और कैश के साथ एक दुकान पर खड़ा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने फुलहर गांव में छापेमारी की। दुकान पर खड़े एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसके पास एक थैला था। पूछताछ करने पर वह घबराने लगा और उसने अपना नाम पिंकू कुमार उर्फ पिंटू गिरी बताया।

संदेह के आधार पर थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 100 मिलीलीटर के छह पीस प्रतिबंधित सिरप मिले। दुकान के पीछे चारपाई के नीचे से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ। एक अन्य पॉलीथीन से तीन लीटर अंग्रेजी शराब, 2750 रुपये नेपाली और 300 रुपए भारतीय मुद्रा के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। सभी बरामद सामान को विधिवत जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्त को भेजा गया जेल इस संबंध में हरलाखी थाना में कांड संख्या 143/26, दिनांक 14.04.2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, 274/275/3(5) बीएनएस, 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *