बेगूसराय में समस्तीपुर की महिला की मौत:गंगा स्नान कर घर लौट रही थी, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर; बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली

बेगूसराय में समस्तीपुर की महिला की मौत:गंगा स्नान कर घर लौट रही थी, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर; बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना NH-31 फोरलेन पर एफसीआई (FCI) थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के पास की है। मृतका की पहचान समस्तीपुर के बलभद्रपुर दूधपुरा निवासी मनोज कुमार की पत्नी पिंकी देवी (40) के तौर पर हुई है। 17 अप्रैल को बेटी का शादी थी। परंपरा के अनुसार शादी से पहले गंगा स्नान कर जल लाने के लिए पिंकी देवी अपने पति के साथ बुधवार को सिमरिया घाट आई थी। लौटते समय हादसे की शिकार हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह पिंकी देवी ने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम ​​मृतका के भतीजे शशि भूषण महतो ने बताया कि पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। चाची बहुत खुश थी, बेटी की विदाई की तैयारी कर रही थी। किसे पता कि भगवान को कुछ और ही मंजूर है। अब घर में हल्दी के गीतों की जगह मातम छाया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। जिस घर में मेहमानों का स्वागत होना था, वहां अब सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है। दुल्हन बनी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसकी आंखों में कल तक नए संसार के सपने थे, आज वह अपनी मां को खोने के गम में डूबी है। शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना NH-31 फोरलेन पर एफसीआई (FCI) थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के पास की है। मृतका की पहचान समस्तीपुर के बलभद्रपुर दूधपुरा निवासी मनोज कुमार की पत्नी पिंकी देवी (40) के तौर पर हुई है। 17 अप्रैल को बेटी का शादी थी। परंपरा के अनुसार शादी से पहले गंगा स्नान कर जल लाने के लिए पिंकी देवी अपने पति के साथ बुधवार को सिमरिया घाट आई थी। लौटते समय हादसे की शिकार हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह पिंकी देवी ने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम ​​मृतका के भतीजे शशि भूषण महतो ने बताया कि पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। चाची बहुत खुश थी, बेटी की विदाई की तैयारी कर रही थी। किसे पता कि भगवान को कुछ और ही मंजूर है। अब घर में हल्दी के गीतों की जगह मातम छाया है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। जिस घर में मेहमानों का स्वागत होना था, वहां अब सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है। दुल्हन बनी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसकी आंखों में कल तक नए संसार के सपने थे, आज वह अपनी मां को खोने के गम में डूबी है। शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *