दैनिक भास्कर क्विज में मुजफ्फरपुर के चंदन ने जीता iPhone:जीतो ‘₹3 करोड़-चुनाव क्विज’ में लकी ड्रॉ से मिला बंपर प्राइज, बोले- ज्ञान और इनाम दोनों मिला

दैनिक भास्कर क्विज में मुजफ्फरपुर के चंदन ने जीता iPhone:जीतो ‘₹3 करोड़-चुनाव क्विज’ में लकी ड्रॉ से मिला बंपर प्राइज, बोले- ज्ञान और इनाम दोनों मिला

मुजफ्फरपुर शहर के पताही निवासी चंदन कुमार ने दैनिक भास्कर ऐप के ‘जीतो 3 करोड़, चुनाव क्विज’ में बंपर प्राइज के रूप में iPhone 16 जीता है। सही जवाब देने वालों में से लकी ड्रॉ के जरिए चयनित चंदन को यह पुरस्कार मुजफ्फरपुर स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में दिया गया। प्राइज मिलने के बाद चंदन कुमार ने दैनिक भास्कर टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है। उन्होंने कहा कि क्विज जीतना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। तीन साल से नियमित रीडर चंदन पिछले करीब तीन वर्षों से दैनिक भास्कर ऐप के नियमित पाठक हैं। पेशे से शिक्षक चंदन मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं और साथ ही निजी कोचिंग भी देते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं और वे अपने दो बच्चों के साथ पताही में रहते हैं। मूल रूप से वे वैशाली जिले के हाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब मुजफ्फरपुर में ही रहकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। क्विज से मिला ज्ञान और इनाम दोनों चंदन ने बताया कि दैनिक भास्कर का चुनाव क्विज उनके लिए काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने कहा, “क्विज खेलने से दो फायदे हुए—एक तो चुनाव के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने को मिलीं और दूसरा, उन खबरों को ध्यान से पढ़कर क्विज खेला तो बंपर प्राइज भी मिल गया।” रीयल टाइम खबरों का आसान माध्यम चंदन का कहना है कि दैनिक भास्कर ऐप पर उन्हें रीयल टाइम में खबरें मिल जाती हैं, जो उनके लिए काफी सुविधाजनक है। व्यस्त दिनचर्या के कारण अखबार पढ़ने का समय नहीं मिलता, ऐसे में मोबाइल पर ही सारी खबरें और ई-पेपर पढ़ लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के मोबाइल में भी यह ऐप डाउनलोड करवाते हैं। लोगों को दे रहे इस्तेमाल की सलाह चंदन ने कहा कि जब उन्होंने अपना प्राइज सोशल मीडिया पर साझा किया तो कई लोगों ने उनसे इसके बारे में पूछा। इसके बाद से वे सभी को इस ऐप के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि इस ऐप के जरिए जहां एक ओर ताजा खबरें मिलती हैं, वहीं क्विज के माध्यम से इनाम जीतने का भी मौका मिलता है। लगातार क्विज हो तो बढ़ेगा इंटरेस्ट चंदन ने सुझाव दिया कि यदि इस तरह के क्विज नियमित अंतराल पर आयोजित होते रहें, तो लोगों की रुचि और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे लोग खबरों को और ध्यान से पढ़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ेंगे। मुजफ्फरपुर शहर के पताही निवासी चंदन कुमार ने दैनिक भास्कर ऐप के ‘जीतो 3 करोड़, चुनाव क्विज’ में बंपर प्राइज के रूप में iPhone 16 जीता है। सही जवाब देने वालों में से लकी ड्रॉ के जरिए चयनित चंदन को यह पुरस्कार मुजफ्फरपुर स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में दिया गया। प्राइज मिलने के बाद चंदन कुमार ने दैनिक भास्कर टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है। उन्होंने कहा कि क्विज जीतना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। तीन साल से नियमित रीडर चंदन पिछले करीब तीन वर्षों से दैनिक भास्कर ऐप के नियमित पाठक हैं। पेशे से शिक्षक चंदन मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं और साथ ही निजी कोचिंग भी देते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं और वे अपने दो बच्चों के साथ पताही में रहते हैं। मूल रूप से वे वैशाली जिले के हाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन अब मुजफ्फरपुर में ही रहकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। क्विज से मिला ज्ञान और इनाम दोनों चंदन ने बताया कि दैनिक भास्कर का चुनाव क्विज उनके लिए काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने कहा, “क्विज खेलने से दो फायदे हुए—एक तो चुनाव के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने को मिलीं और दूसरा, उन खबरों को ध्यान से पढ़कर क्विज खेला तो बंपर प्राइज भी मिल गया।” रीयल टाइम खबरों का आसान माध्यम चंदन का कहना है कि दैनिक भास्कर ऐप पर उन्हें रीयल टाइम में खबरें मिल जाती हैं, जो उनके लिए काफी सुविधाजनक है। व्यस्त दिनचर्या के कारण अखबार पढ़ने का समय नहीं मिलता, ऐसे में मोबाइल पर ही सारी खबरें और ई-पेपर पढ़ लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के मोबाइल में भी यह ऐप डाउनलोड करवाते हैं। लोगों को दे रहे इस्तेमाल की सलाह चंदन ने कहा कि जब उन्होंने अपना प्राइज सोशल मीडिया पर साझा किया तो कई लोगों ने उनसे इसके बारे में पूछा। इसके बाद से वे सभी को इस ऐप के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि इस ऐप के जरिए जहां एक ओर ताजा खबरें मिलती हैं, वहीं क्विज के माध्यम से इनाम जीतने का भी मौका मिलता है। लगातार क्विज हो तो बढ़ेगा इंटरेस्ट चंदन ने सुझाव दिया कि यदि इस तरह के क्विज नियमित अंतराल पर आयोजित होते रहें, तो लोगों की रुचि और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे लोग खबरों को और ध्यान से पढ़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *