अहमदाबाद. श्रमण संघीय प्रथम युवाचार्य मधुकर मुनि जी एवं काश्मीर प्रचारिका राजगुरुमाता उमराव कुंवर अर्चना की शिष्या राजस्थान प्रवर्तिनी डॉ सुप्रभा, डॉ उदितप्रभा, डॉ हेमप्रभा आदि अर्चना महासती मंडल ठाणा 6 का आगामी चातुर्मास अहमदाबाद मणिनगर िस्थत महावीर भवन में होगा।
गुरुभक्त संजीव नाहटा ने बताया कि सूरत के गोडादरा में राजगुरुमाता उमराव अर्चना के स्मृति दिवस पर आयोजित गुणगान सभा में मणिनगर संघ की विनती को मान देकर राजस्थान प्रवर्तिनी ने अपने मुखारविंद से आगामी चातुर्मास मणिनगर संघ को प्रदान किया।
स्वीकृति मिलते ही सभी संघ सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मणिनगर से विमलचंद मोदी, महावीर चंद नाहटा, धर्मीचंद गुंदेचा, गणपतराज सिंघवी, अजीत चोरड़िया समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही शांति देवी नाहटा, सरोज सिंघवी, मंजू बोहरा, वनिता नाहटा एवं अनेक श्रद्धालु श्रावक- श्राविकाएं उपस्थित थे।
अर्चना महासती मंडल ने 2014 में राजस्थान का अंतिम चातुर्मास नागौर में करके पिछले 12 वर्षों से कानपुर, इंदौर, रायपुर, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, जलगांव, मुंबई आदि लगभग पूरे भारत में पद यात्रा कर अपने ज्ञान, ध्यान द्वारा दया धर्म की प्रभावना करते हुए गुजरात में प्रवेश किया।
राजस्थान प्रवर्तिनी डॉ सुप्रभा का आगामी चातुर्मास मणिनगर में


