छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सटई रोड पर चोरी के शक में एक अधेड़ व्यक्ति की लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने भी भीड़ उस व्यक्ति को पीटती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार शाम को शख्स चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ते ही भीड़ आक्रोशित हो गई और बिना कुछ सुने ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मामला बढ़ता चला गया। देखें दो तस्वीरें पुलिस के सामने भी पीटते रहे लोग सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस की मौजूदगी में भी लोग आरोपी को पीटते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने ले गई। CSP बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लग रहा मामले में CSP अरुण सोनी का कहना है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे जिसका मेडिकल कराया गया है प्रथम दृष्टया व्यक्ति अस्वस्थ मानसिक चित्त का लग रहा है मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कि व्यक्ति वास्तव में चोरी करने आया था या नहीं दोनों ही पक्षों पर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सकेगी।


