नवादा DM ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण किया:सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान स्थिति का जायजा लिया

नवादा DM ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण किया:सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान स्थिति का जायजा लिया

आज 14 अप्रैल 2026 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या इंटर विद्यालय, गांधी इंटर स्कूल और राजकीय मध्य विद्यालय, नवादा सहित अन्य केंद्रों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से किया जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। जिला पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। आज 14 अप्रैल 2026 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्या इंटर विद्यालय, गांधी इंटर स्कूल और राजकीय मध्य विद्यालय, नवादा सहित अन्य केंद्रों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से किया जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। जिला पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *