नालंदा में खेत से मिले दो जिंदा सुतली बम:बम स्क्वॉड ने नाकाम की साजिश, प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखा था

नालंदा में खेत से मिले दो जिंदा सुतली बम:बम स्क्वॉड ने नाकाम की साजिश, प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखा था

नालंदा के हरनौत प्रखंड के चेरो ओपी क्षेत्र अंतर्गत डिहरी पंचायत के मुशहरी गांव के खंधे (खेत) में सोमवार शाम एक लावारिस प्लास्टिक के डिब्बे में रखे दो जिंदा सुतली बम मिले। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मंगलवार को पटना से आए बम निरोधक दस्ते ने दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। खेत में लावारिस डिब्बा मिला सोमवार शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीण जब खेतों की ओर गए, तो उनकी नजर एक खुले प्लास्टिक के डिब्बे पर पड़ी। डिब्बे के भीतर सुतली से लिपटे हुए संदिग्ध गोला मिला। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना चेरो ओपी को दी। रातभर पुलिस का पहरा, एसओपी के तहत घेराबंदी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चेरो ओपी प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया और ग्रामीणों को वहां से हटा दिया। बम के फटने की आशंका को देखते हुए रातभर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और घटनास्थल की सुरक्षा की गई। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सैंपल मंगलवार को सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पटना से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर डिब्बे की जांच की और दोनों बमों को डिटेक्ट करने के बाद सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। प्रथम दृष्टया के जांच में पाया गया है कि ये बम पटाखों के ऊपर सुतली लपेटकर तैयार किए गए थे। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बम के अवशेषों को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा जा रहा है ताकि इनकी क्षमता और बनाने के तरीके का सटीक पता चल सके। जांच में जुटी पुलिस खेत में बम मिलने के पीछे की मंशा क्या थी, इसे लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्या यह किसी बड़ी घटना की साजिश थी या दहशत फैलाने की कोशिश थी। इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह लावारिस डिब्बा वहां कब और किसकी ओर से रखा गया था। नालंदा के हरनौत प्रखंड के चेरो ओपी क्षेत्र अंतर्गत डिहरी पंचायत के मुशहरी गांव के खंधे (खेत) में सोमवार शाम एक लावारिस प्लास्टिक के डिब्बे में रखे दो जिंदा सुतली बम मिले। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मंगलवार को पटना से आए बम निरोधक दस्ते ने दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। खेत में लावारिस डिब्बा मिला सोमवार शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीण जब खेतों की ओर गए, तो उनकी नजर एक खुले प्लास्टिक के डिब्बे पर पड़ी। डिब्बे के भीतर सुतली से लिपटे हुए संदिग्ध गोला मिला। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना चेरो ओपी को दी। रातभर पुलिस का पहरा, एसओपी के तहत घेराबंदी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चेरो ओपी प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया और ग्रामीणों को वहां से हटा दिया। बम के फटने की आशंका को देखते हुए रातभर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और घटनास्थल की सुरक्षा की गई। फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सैंपल मंगलवार को सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पटना से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर डिब्बे की जांच की और दोनों बमों को डिटेक्ट करने के बाद सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। प्रथम दृष्टया के जांच में पाया गया है कि ये बम पटाखों के ऊपर सुतली लपेटकर तैयार किए गए थे। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बम के अवशेषों को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा जा रहा है ताकि इनकी क्षमता और बनाने के तरीके का सटीक पता चल सके। जांच में जुटी पुलिस खेत में बम मिलने के पीछे की मंशा क्या थी, इसे लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्या यह किसी बड़ी घटना की साजिश थी या दहशत फैलाने की कोशिश थी। इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह लावारिस डिब्बा वहां कब और किसकी ओर से रखा गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *