मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। यह घटना नवनिर्मित केसरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की मांग पर अड़ा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र का निवासी यह युवक करीब एक लाख 32 हजार वोल्ट क्षमता वाले बिजली टावर पर तीन घंटे से अधिक समय तक डटा रहा। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस लगातार माइकिंग कर उसे समझाने की कोशिश कर रही सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। पुलिस लगातार माइकिंग कर उसे समझाने की कोशिश कर रही है। युवक का कहना है कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है, जिससे वह नाराज है। उसने साफ कहा कि वह अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाहता है और मांग पूरी न होने तक टावर से नीचे नहीं उतरेगा। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को हटाने में भी लगी रही। केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि बातचीत से उसे समझाया जा सके। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और युवक को सुरक्षित बचाने की कोशिश जारी है। मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। यह घटना नवनिर्मित केसरिया रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की मांग पर अड़ा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र का निवासी यह युवक करीब एक लाख 32 हजार वोल्ट क्षमता वाले बिजली टावर पर तीन घंटे से अधिक समय तक डटा रहा। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस लगातार माइकिंग कर उसे समझाने की कोशिश कर रही सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। पुलिस लगातार माइकिंग कर उसे समझाने की कोशिश कर रही है। युवक का कहना है कि उसके परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है, जिससे वह नाराज है। उसने साफ कहा कि वह अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाहता है और मांग पूरी न होने तक टावर से नीचे नहीं उतरेगा। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को हटाने में भी लगी रही। केसरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि बातचीत से उसे समझाया जा सके। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और युवक को सुरक्षित बचाने की कोशिश जारी है।


