बाड़मेर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर में चार जनों की मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना बाड़मेर जिले के हरसाणी फांटा के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हादसे के बाद हॉस्पिटल में एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि कार में पति-पत्नी और एक बच्चा समेत चार जने सवार थे। इस दौरान हरसाणी फांटा के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है…


