बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। फैशन डिजाइनर के घर से 25 लाख के गहने और और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार अपनी बेटी की शादी करने के सपने संजो रहा था, लेकिन चोरों ने एक ही रात में उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया। एक अन्य घर में ग्रामीणों की सजगता से चोरी की कोशिश नाकाम रही। सबसे पहले रघुनंदनपुर में नवीन साह के घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने बड़ी ही चालाकी और इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया। घर के पीछे वाले रास्ते से अंदर दाखिल हुए। जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, सबसे पहले उसका ताला तोड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वक्त चोर अलमारी और बक्से खंगाल रहे थे, उस वक्त नवीन साह, उनकी पत्नी शीला देवी और बेटी कंचन गुप्ता दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोए हुए थे। मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया था चोरों ने पकड़े जाने के डर से परिवार के कमरे और घर के मुख्य गेट को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। जिससे आहट होने पर भी कोई बाहर न निकल सके। सुबह जब परिवार की नींद खुली और उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बंद पाकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पड़ोसी जुटे और गेट खोलकर निकाला। बाहर निकलने पर पता चला कि घर के दूसरे कमरे का नजारा पूरी तरह बदला हुआ था। चोरों ने करीब 150 ग्राम स्वर्ण आभूषण, करीब 750 ग्राम चांदी का आभूषण और 50 हजार रुपए कैश के साथ कीमती बर्तन, नए कपड़े सहित अन्य सामान भी गायब किया है। समझ में नहीं आ रहा है, बेटी की शादी कैसे करेंगे पीड़िता शीला देवी ने बताया कि मेरा बेटा प्रियांशु साह फैशन डिजाइनर है। अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। मैंने पाई-पाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। चोरों ने हमारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब हम बेटी की शादी कैसे करेंगे। पुलिस इलाके के सभी बदमाशों को पकड़े। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है चोरों ने रघुनंदनपुर में ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य भालसरी साह के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चोर जब घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी लोहे से टकराने की आवाज सुनकर घर के सदस्य जाग गए। शोर मचते अंधेरे का फायदा उठाकर सभी मौके से फरार हो गए। जिससे यहां एक बड़ी चोरी होने से बच गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में भारी दहशत और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त केवल कागजों तक सीमित है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों की तलाश जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुराने चोरों की कुंडली खंगाला जा रहा है। बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। फैशन डिजाइनर के घर से 25 लाख के गहने और और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार अपनी बेटी की शादी करने के सपने संजो रहा था, लेकिन चोरों ने एक ही रात में उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया। एक अन्य घर में ग्रामीणों की सजगता से चोरी की कोशिश नाकाम रही। सबसे पहले रघुनंदनपुर में नवीन साह के घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने बड़ी ही चालाकी और इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया। घर के पीछे वाले रास्ते से अंदर दाखिल हुए। जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, सबसे पहले उसका ताला तोड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वक्त चोर अलमारी और बक्से खंगाल रहे थे, उस वक्त नवीन साह, उनकी पत्नी शीला देवी और बेटी कंचन गुप्ता दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोए हुए थे। मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया था चोरों ने पकड़े जाने के डर से परिवार के कमरे और घर के मुख्य गेट को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। जिससे आहट होने पर भी कोई बाहर न निकल सके। सुबह जब परिवार की नींद खुली और उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बंद पाकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पड़ोसी जुटे और गेट खोलकर निकाला। बाहर निकलने पर पता चला कि घर के दूसरे कमरे का नजारा पूरी तरह बदला हुआ था। चोरों ने करीब 150 ग्राम स्वर्ण आभूषण, करीब 750 ग्राम चांदी का आभूषण और 50 हजार रुपए कैश के साथ कीमती बर्तन, नए कपड़े सहित अन्य सामान भी गायब किया है। समझ में नहीं आ रहा है, बेटी की शादी कैसे करेंगे पीड़िता शीला देवी ने बताया कि मेरा बेटा प्रियांशु साह फैशन डिजाइनर है। अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। मैंने पाई-पाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। चोरों ने हमारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब हम बेटी की शादी कैसे करेंगे। पुलिस इलाके के सभी बदमाशों को पकड़े। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है चोरों ने रघुनंदनपुर में ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य भालसरी साह के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चोर जब घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी लोहे से टकराने की आवाज सुनकर घर के सदस्य जाग गए। शोर मचते अंधेरे का फायदा उठाकर सभी मौके से फरार हो गए। जिससे यहां एक बड़ी चोरी होने से बच गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में भारी दहशत और पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त केवल कागजों तक सीमित है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों की तलाश जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुराने चोरों की कुंडली खंगाला जा रहा है।


