Gold Price Outlook: सिर्फ ढाई महीने में 50,000 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी में 1,98,000 रुपये की गिरावट, जानिए नए रेट्स

Gold Price Outlook: सिर्फ ढाई महीने में 50,000 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी में 1,98,000 रुपये की गिरावट, जानिए नए रेट्स

Gold Silver Price Today: पिछले ढाई महीने में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, डॉलर में मजबूती और यूएस फेड के सख्त रुख से सोने में भारी अस्थिरता देखी गई है। हालात अभी भी कुछ ठीक नहीं है। ईरान-अमेरिका के बीच कभी भी सीजफायर टूट सकता है। अमेरिका द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी की कोशिश ने तनाव बढ़ा दिया है। ऐसे में निकट भविष्य में भी सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता जारी रह सकती है।

ढाई महीने में 50,000 रुपये सस्ता हुआ सोना

एमसीएक्स एक्सचेंज पर 29 जनवरी 2026 को सोने का वायदा भाव 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है। वहीं, 13 अप्रैल को सोने की कीमत 1,52,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। इस तरह ढाई महीने में सोने की कीमत में 50,912 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है।

धातु तारीख ऑल टाइम हाई कीमत हाल की कीमत (13 अप्रैल 2026) कुल गिरावट
सोना 29 जनवरी 2026 ₹2,02,984 / 10 ग्राम ₹1,52,072 / 10 ग्राम ₹50,912
चांदी 29 जनवरी 2026 ₹4,39,337 / किलोग्राम ₹2,40,881 / किलोग्राम ₹1,98,456

1,98,000 रुपये टूट गई चांदी

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी का घरेलू वायदा भाव 29 जनवरी को 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम तक गया था। यह चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल है। वहीं, 13 अप्रैल को चांदी का भाव 2,40,881 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह चांदी की कीमत ढाई महीने में 1,98,456 रुपये गिर गई है।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.64 फीसदी या 30.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,797.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.72 फीसदी या 34.02 डॉलर की बढ़त के साथ 4,773.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमत में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.03 फीसदी या 1.53 डॉलर की बढ़त के साथ 77.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.06 फीसदी या 1.56 डॉलर की बढ़त के साथ 77.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *