एजुकेशन रिपोर्टर| दरभंगा सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचारगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. निधि झा ने कहा कि वर्तमान समय में डॉ. अम्बेडकर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। युवाओं को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. दिनेश प्रसाद साह ने की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। डॉ. योगेश्वर साह ने भी अपनी बात रखी। एजुकेशन रिपोर्टर| दरभंगा सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचारगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. निधि झा ने कहा कि वर्तमान समय में डॉ. अम्बेडकर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। युवाओं को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. दिनेश प्रसाद साह ने की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। डॉ. योगेश्वर साह ने भी अपनी बात रखी।


