लखनऊ में आदर्श विद्यालय के नए भवन का उद्धाटन:इसमें स्पेस लैब और AI रोबोटिक्स जैसी सुविधा; सीएम योगी बोले- जो दिखेगा, वही बिकेगा

लखनऊ में आदर्श विद्यालय के नए भवन का उद्धाटन:इसमें स्पेस लैब और AI रोबोटिक्स जैसी सुविधा; सीएम योगी बोले- जो दिखेगा, वही बिकेगा

राजधानी लखनऊ के जनभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्धाटन किया। इस समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी थीं। इस आदर्श माध्यमिक विद्यालय में स्पेस लैब, एआई रोबोटिक्स लैब जैसी सुविधाएं हैं। इस आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन को बनाने में 5 करोड़ 17 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें 4 करोड़ 70 लाख रुपए सरकार ने दिए, बाकी पैसा गर्वनर आनंदी बेन पटेल और सीएसआर की तरफ से दिया गया। उद्धाटन के दौरान सीएम योगी ने कहो- हमारी वर्तमान पीढ़ी जिनके ऊपर देश का भविष्य होने जा रहा है, वह किस प्रकार संस्थानों में शिक्षा अर्जित कर रही है, सबसे पहले आवश्यकता होती है कि उसके पास अपना भवन होना चाहिए। भवन अच्छा और योग्य है, तो उसके अनुसार शिक्षा का माहौल बनाने में मदद मिलती है। “अमंत्रमक्षरं नास्ति, नास्ति मूलमनौषधम्।
अयोग्यः पुरुषो नास्ति, योजकस्तत्र दुर्लभः॥” सीएम योगी ने इस श्लोक को पढ़ा और कहा- कोई भी अक्षर अयोग्य नहीं है, हर अक्षर में मंत्र बनने का सामर्थ्य है, हर वनस्पति मेमं औषधि बनने का सामर्थ्य है। कोई मनुष्य अयोग्य नहीं है, उसमें भी योग्य बनने का सामर्थ्य है। योजना के रूप में शिक्षा के लिए आज हमारी गर्वनर मैडन ने आप सबके सामने एक मॉडल प्रस्तुत किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *