भास्कर न्यूज | सीवान| सदर अस्पताल के गेट के समीप एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन दिनों गर्मी बढ़ गई है। इस वजह से अगलगी की घटनाएं भी शुरू हो गई है,लेकिन सदर अस्पताल के गेट के समीप कचरे की ढेर में किसी ने आग लगा दी। इस वजह से इस तेज धूप में भी कचरे के देर में आग जलती रही। इसी कचरे की ढेर के पास एंबुलेंस भी खड़ी थी। यानी कि आग की लपट ज्यादा होने पर एंबुलेंस दुकानों में भी आग लगने की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन इस आग को बुझाने के लिए किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के गेट के समीप कचरा का डंपिंग पॉइंट बना दिया गया है, लेकिन नगर परिषद द्वारा इस कचरा को नियमित रूप से उठाव नहीं किया जाता है। इस वजह से किसी आसपास के दुकानदार ने सुबह रविवार की सुबह में इसमें आग लगा दी, ताकि कचरा यहां से खत्म हो सके। इस तरह यहां पर नगर परिषद की लापरवाही सामने आई है। लेकिन किसका डंपिंग पॉइंट हटाने के लिए यहां से किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि नगर परिषद भी पूरी तरह उदासीन है। नगर परिषद की उदासीनता की वजह से ही यहां पर कई साल से कचरा डंपिंग पॉइंट बना हुआ है। कचरा डंपिंग पॉइंट से बदबू भी आती है और इससे कई तरह की बीमारियां भी फैलने की संभावना बढ़ जाती है। अस्पताल में बीमार इलाज करने के लिए आते हैं लेकिन इस कचरा का बदबू अस्पताल कैंपस में भी जाने से मरीज और अभिभावकों की मर्ज और बढ़ जाती है। भास्कर न्यूज | सीवान| सदर अस्पताल के गेट के समीप एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन दिनों गर्मी बढ़ गई है। इस वजह से अगलगी की घटनाएं भी शुरू हो गई है,लेकिन सदर अस्पताल के गेट के समीप कचरे की ढेर में किसी ने आग लगा दी। इस वजह से इस तेज धूप में भी कचरे के देर में आग जलती रही। इसी कचरे की ढेर के पास एंबुलेंस भी खड़ी थी। यानी कि आग की लपट ज्यादा होने पर एंबुलेंस दुकानों में भी आग लगने की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन इस आग को बुझाने के लिए किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के गेट के समीप कचरा का डंपिंग पॉइंट बना दिया गया है, लेकिन नगर परिषद द्वारा इस कचरा को नियमित रूप से उठाव नहीं किया जाता है। इस वजह से किसी आसपास के दुकानदार ने सुबह रविवार की सुबह में इसमें आग लगा दी, ताकि कचरा यहां से खत्म हो सके। इस तरह यहां पर नगर परिषद की लापरवाही सामने आई है। लेकिन किसका डंपिंग पॉइंट हटाने के लिए यहां से किसी भी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि नगर परिषद भी पूरी तरह उदासीन है। नगर परिषद की उदासीनता की वजह से ही यहां पर कई साल से कचरा डंपिंग पॉइंट बना हुआ है। कचरा डंपिंग पॉइंट से बदबू भी आती है और इससे कई तरह की बीमारियां भी फैलने की संभावना बढ़ जाती है। अस्पताल में बीमार इलाज करने के लिए आते हैं लेकिन इस कचरा का बदबू अस्पताल कैंपस में भी जाने से मरीज और अभिभावकों की मर्ज और बढ़ जाती है।


