एक माह में 14 कांडों का निष्पादन करने पर एसपी ने किया पुरस्कृत

सीवान| नगर थाना में पदस्थापित पुअनि अमित कुमार राम ने एक महीने में 14 कांडों का निष्पादन किया है। जिसको लेकर एसपी पूरण कुमार झा ने पुअनि अमित कुमार राम को ₹1000 से पुरस्कृत किया है। एसपी ने बताया कि जिला अंतर्गत थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को माह में अत्यधिक कांडों के निष्पादन का लक्ष्य सौंपा गया था। उक्त परिपेक्ष में पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राम नगर थाना द्वारा मार्च महीने में 14 कांडों का निष्पादन किया गया है। 14 कांडों का निष्पादन करने के कारण यह कांड के निष्पादन में जिला में तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। सराहनीय कार्य का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए₹1000 से पुरस्कृत किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना में निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक मामला का निष्पादन करें। सीवान| नगर थाना में पदस्थापित पुअनि अमित कुमार राम ने एक महीने में 14 कांडों का निष्पादन किया है। जिसको लेकर एसपी पूरण कुमार झा ने पुअनि अमित कुमार राम को ₹1000 से पुरस्कृत किया है। एसपी ने बताया कि जिला अंतर्गत थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को माह में अत्यधिक कांडों के निष्पादन का लक्ष्य सौंपा गया था। उक्त परिपेक्ष में पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राम नगर थाना द्वारा मार्च महीने में 14 कांडों का निष्पादन किया गया है। 14 कांडों का निष्पादन करने के कारण यह कांड के निष्पादन में जिला में तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। सराहनीय कार्य का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए₹1000 से पुरस्कृत किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना में निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक मामला का निष्पादन करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *