अंबेडकर जयंती, नारी शक्ति बंधन अभियान की तैयारी बैठक:जिला कार्यालय में संपन्न, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने रखे विचार

अंबेडकर जयंती, नारी शक्ति बंधन अभियान की तैयारी बैठक:जिला कार्यालय में संपन्न, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने रखे विचार

जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती अभियान और नारी शक्ति बंधन अधिनियम अभियान की तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री सर्वेश कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री कठेरिया ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों अभियानों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त जिला टीम, सभी मंडल अध्यक्ष और अभियान से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती अभियान के जिला संयोजक श्री यशवीर सिकरवार और नारी शक्ति बंधन अधिनियम कार्यक्रम की जिला संयोजक श्रीमती मनु राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं। इनके अतिरिक्त, ऋषि पांडे, योगेंद्र कैथवार, इंद्रपाल सिंह पाल, भूरे चौबे, राहुल गुप्ता, शिवेंद्र राजपूत, सोनू सोनी, माधव राजपूत, डॉ. सर्वेंद्र सिंह भदौरिया, सुनील बाल्मीकि, कौशलेंद्र कुशवाहा, रविंद्र शाक्य, देवेंद्र सिंह सेंगर, दीक्षांत गुप्ता, आशीष दुबे, सौरभ राजपूत, हरपाल सिंह ठाकुर, प्रतीक राजावत, श्याम जी अवस्थी, बंटूराव दिवाकर, राजवर्धन सिंह, राम जी वाजपेई, विमल दुबे और दीपक कश्यप सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *