नालंदा में 132 KV हाईटेंशन लाइन के तार चुराए:तारों को सटाकर लाइन किया ट्रिप, तेज चिंगारी निकलने के बाद पहुंचे ग्रामीण; 3 को पकड़ा

नालंदा में 132 KV हाईटेंशन लाइन के तार चुराए:तारों को सटाकर लाइन किया ट्रिप, तेज चिंगारी निकलने के बाद पहुंचे ग्रामीण; 3 को पकड़ा

नालंदा में शुक्रवार की रात चोरों ने 440 या 11 हजार वोल्ट नहीं 1 लाख 32 हजार वोल्ट (132 KV) हाईटेंशन लाइन पर हाथ साफ किया है। टावर पर चढ़कर 5 तार का 60 मीटर हिस्सा काटकर ले गए। अचानक बिजली की तेज चिंगारी निकली। आसपास के लोगों ने जब ये मंजर देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चोर रात में पकड़ा जाते तो मॉब लिंचिंग हो जाती। शनिवार की सुबह 3 चोर अपनी बाइक लेने आए थे। ग्रामीण ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने अपनी पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसी गांव बताई। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। घटना हरनौत थाना क्षेत्र नेहुआ गांव के पास जोगना खंदा की है। लाइन को चार्ज के लिए नो लोड पर रखा था
चेरन स्थित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर जीएसएस से चेरन जीएसएस तक आने वाली इस हाईटेंशन लाइन को वर्तमान में केवल चार्ज रखने के लिए ‘नो लोड’ पर रखा गया है। चोर गेंट्री टावर पर चढ़कर तारों को आपस में सटा देते थे, जिससे सर्किट ट्रिप हो जाता था। तकनीकी कारणों से जैसे ही लाइन ट्रिप होती, विभाग को इसकी सूचना मिल जाती और सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद करनी पड़ती थी। चोरों ने तार काटने के लिए अब तक करीब 12 बार लाइन ट्रिप की थी। इससे पहले 6 अप्रैल को भी तार चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी हरनौत थाने में दर्ज कराई गई थी।
मरम्मत के लिए 10 घंटे करनी पड़ी मशक्कत शनिवार को सहायक अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के करीब 12 कर्मियों ने 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। चोरों ने 5 तारों से लगभग 60 मीटर हिस्सा काट लिया था, जिसकी मरम्मत शाम तक चली। इस लाइन के बाधित होने से हरनौत, चंडी, कल्याण बिगहा और बिंद समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ता है।
तीन को हिरासत में लिया
इधर, हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से तार काटने वाले औजार, रॉड, नगदी और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। नालंदा में शुक्रवार की रात चोरों ने 440 या 11 हजार वोल्ट नहीं 1 लाख 32 हजार वोल्ट (132 KV) हाईटेंशन लाइन पर हाथ साफ किया है। टावर पर चढ़कर 5 तार का 60 मीटर हिस्सा काटकर ले गए। अचानक बिजली की तेज चिंगारी निकली। आसपास के लोगों ने जब ये मंजर देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चोर रात में पकड़ा जाते तो मॉब लिंचिंग हो जाती। शनिवार की सुबह 3 चोर अपनी बाइक लेने आए थे। ग्रामीण ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों ने अपनी पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसी गांव बताई। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। घटना हरनौत थाना क्षेत्र नेहुआ गांव के पास जोगना खंदा की है। लाइन को चार्ज के लिए नो लोड पर रखा था
चेरन स्थित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर जीएसएस से चेरन जीएसएस तक आने वाली इस हाईटेंशन लाइन को वर्तमान में केवल चार्ज रखने के लिए ‘नो लोड’ पर रखा गया है। चोर गेंट्री टावर पर चढ़कर तारों को आपस में सटा देते थे, जिससे सर्किट ट्रिप हो जाता था। तकनीकी कारणों से जैसे ही लाइन ट्रिप होती, विभाग को इसकी सूचना मिल जाती और सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद करनी पड़ती थी। चोरों ने तार काटने के लिए अब तक करीब 12 बार लाइन ट्रिप की थी। इससे पहले 6 अप्रैल को भी तार चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी हरनौत थाने में दर्ज कराई गई थी।
मरम्मत के लिए 10 घंटे करनी पड़ी मशक्कत शनिवार को सहायक अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के करीब 12 कर्मियों ने 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। चोरों ने 5 तारों से लगभग 60 मीटर हिस्सा काट लिया था, जिसकी मरम्मत शाम तक चली। इस लाइन के बाधित होने से हरनौत, चंडी, कल्याण बिगहा और बिंद समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ता है।
तीन को हिरासत में लिया
इधर, हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से तार काटने वाले औजार, रॉड, नगदी और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *