आरा में आपसी विवाद में युवक की पिटाई:आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहा था, रास्ते में घेरकर मारा; 1100 रुपए-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप

आरा में आपसी विवाद में युवक की पिटाई:आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहा था, रास्ते में घेरकर मारा; 1100 रुपए-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप

आरा में शनिवार की देर शाम पूर्व के विवाद में बदमाशों ने आइसक्रीम बेच रहे युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान कैश भी छीन लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़ित की पहचान कन्हैया बिंद के पुत्र सूरज कुमार(23) के तौर पर हुई है। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले की है। सूरज कुमार ने बताया कि घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचता हूं। दो दिन पहले गाली-गलौज को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय बात खत्म हो गई थी। शनिवार देर शाम सिद्धनाथ मंदिर की ओर से आइसक्रीम बेचकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में घेरकर आरोपियों ने पिटाई कर दी। 1100 रुपए और गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। सिर में गंभीर चोट लगी है।
छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरा में शनिवार की देर शाम पूर्व के विवाद में बदमाशों ने आइसक्रीम बेच रहे युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान कैश भी छीन लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़ित की पहचान कन्हैया बिंद के पुत्र सूरज कुमार(23) के तौर पर हुई है। घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले की है। सूरज कुमार ने बताया कि घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचता हूं। दो दिन पहले गाली-गलौज को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय बात खत्म हो गई थी। शनिवार देर शाम सिद्धनाथ मंदिर की ओर से आइसक्रीम बेचकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में घेरकर आरोपियों ने पिटाई कर दी। 1100 रुपए और गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। सिर में गंभीर चोट लगी है।
छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *