‘अल्लाह को मांस या खून नहीं चाहिए’ बकरीद पर सारा खान की अपील ने छेड़ी नई बहस, VIDEO

‘अल्लाह को मांस या खून नहीं चाहिए’ बकरीद पर सारा खान की अपील ने छेड़ी नई बहस, VIDEO

Sara Khan Speaks On Bakri Eid 2026: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने बकरीद 2026 के अवसर पर एक ऐसा इंस्टाग्राम नोट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। एक्ट्रेस ने ईद-उल-अजहा के असली मायने बताते हुए जानवरों की कुर्बानी के बजाय दया, रहम और इंसानियत पर जोर दिया।

ये त्योहार खाने या रस्मों का नाम नहीं है

सारा खान ने गुरुवार यानी आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ त्योहार, खाने या रस्मों का नाम नहीं है, बल्कि ये विश्वास और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने पैगंबर इब्राहिम की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमें सच्ची नीयत, भरोसे और इंसानियत का संदेश देती है। इसके साथ ही, वीडियो में लिखा गया कि अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं होती, बल्कि वो इंसान का दिल, उसकी नीयत और उसकी रूह देखते हैं। सारा खान ने लोगों से अपील की कि इस ईद को दया और उदारता के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की हेल्प करना, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारा लोगों की रक्षा करना ही त्योहार का असली इमोशन है।

एक्ट्रेस सारा खान ने अपने नोट में ये भी कहा कि इंसान को अपने अहंकार की कुर्बानी देनी चाहिए और दिल को साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें, उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिले-जुले कमेंट्स मिल रही हैं। कई यूजर्स ने उनके संदेश की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी राय से असहमति भी जताई है।

सारा खान अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रही थीं

इससे पहले सारा खान अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रही थीं। साल 2025 में उन्होंने एक्टर Krish Pathak के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी की फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बधाइयां मिली थीं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने धर्म को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया था। सारा ने उस समय किसी भी आलोचना का जवाब नहीं दिया था।

बता दें, अब सारा खान टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें खास तौर पर Sapna Babul Ka… Bidaai और Bigg Boss 4 जैसे लोकप्रिय शोज से पहचान मिली। उनकी प्राइवेट लाइफ और बेबाक राय अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *