करौली में गैस सिलेंडर वितरण की वाउचर प्रणाली खत्म:अब ओटीपी-डीएसी से मिलेगा सिलेंडर, उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद

करौली में गैस सिलेंडर वितरण की वाउचर प्रणाली खत्म:अब ओटीपी-डीएसी से मिलेगा सिलेंडर, उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद

जिला मुख्यालय पर रसोई गैस सिलेंडर वितरण में चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए रसद विभाग ने कदम उठाए हैं। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अब गैस सिलेंडर के लिए अनिवार्य वाउचर प्रणाली को आंशिक रूप से समाप्त कर दिया गया है। अब उपभोक्ता ओटीपी-डीएसी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त करने में काफी परेशानी हो रही थी। बुकिंग के बाद ओटीपी-डीएसी नंबर मिलने में देरी और उसके बावजूद वाउचर की अनिवार्यता के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा ने इंडेन गैस एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत, जिन उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग करा ली है और चार दिन पहले ओटीपी-डीएसी नंबर प्राप्त कर लिया है, उन्हें अब बिना वाउचर के ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, जो उपभोक्ता भविष्य की तारीख के लिए वाउचर लेना चाहते हैं, वे अपनी स्वेच्छा से इसे ले सकते हैं। करीब एक माह से बिगड़ी इस व्यवस्था के कारण शहर के उपभोक्ता परेशान थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी कुछ उपभोक्ताओं को अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है, लेकिन हालात में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। गैस एजेंसी ने इस संबंध में एक सूचना भी कार्यालय पर चस्पा कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *