कानपुर के कल्याणपुर में पनकी रोड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों ने फोन कर लड़को को बुला लिया जिसके बाद दोनों पक्षों से जमकर बीच सड़क पर लात घूसे चलने लगे। जिसके चलते कुछ देर के लिए पनकी रोड का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़ित अंकित व शिवम ने बताया की वह पान की दुकान से कुछ सामान ले रहें थे तभी पीछे से एक स्कूल की बस आ गई। तभी वह गाड़ी आगे बढ़ा कर बैक करने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष का का युवक अपनी ब्रेजा कार से आया और गाड़ी आगे बढ़ाने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर पहले उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली फिर गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने फोन कर कुछ लड़को को बुला लिया। आते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों से काफी देर बीच सड़क पर मारपीट होती रही। सबसे बड़ी बात यह की चौकी से चंद कदम की दूरी पर मारपीट होती रही और चौकी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगो ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए सूचना पुलिस दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले। एक आरोपी युवक को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर थाने गई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है जल्द ही सभी आरतियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


