गोपालगंज में वेल्डर पर चाकू से वार, फरार:युवकों ने रोका, पहले मजाक किया फिर गाली-गलौज ;मारपीट

गोपालगंज में वेल्डर पर चाकू से वार, फरार:युवकों ने रोका, पहले मजाक किया फिर गाली-गलौज ;मारपीट

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में अभद्र भाषा का विरोध करने पर एक वेल्डर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वेल्डर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान गवंदरी गांव निवासी ब्रिज किशोर साह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभद्र भाषा का विरोध करने पर घायल किया घटना गुरुवार की है, जब ब्रिज किशोर साह खाना खाने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोका और पहले मजाक किया, फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब वेल्डर ने इसका विरोध किया, तो आरोपित युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वे उन्हें गेहूं के खेत में ले गए और धारदार हथियार व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष बोलीं-घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज आसपास के लोगों ने घटना की सूचना ब्रिज किशोर साह के परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में अभद्र भाषा का विरोध करने पर एक वेल्डर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वेल्डर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान गवंदरी गांव निवासी ब्रिज किशोर साह के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभद्र भाषा का विरोध करने पर घायल किया घटना गुरुवार की है, जब ब्रिज किशोर साह खाना खाने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोका और पहले मजाक किया, फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब वेल्डर ने इसका विरोध किया, तो आरोपित युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वे उन्हें गेहूं के खेत में ले गए और धारदार हथियार व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष बोलीं-घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज आसपास के लोगों ने घटना की सूचना ब्रिज किशोर साह के परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *