धाम का विकास-श्रद्धालुओं को सुविधाएं देना प्राथमिकता-SDO:हरसुब्रम्ह धाम न्यास समिति की बैठक,बोले-अनियमितता बर्दाश्त नहीं

धाम का विकास-श्रद्धालुओं को सुविधाएं देना प्राथमिकता-SDO:हरसुब्रम्ह धाम न्यास समिति की बैठक,बोले-अनियमितता बर्दाश्त नहीं

चैनपुर। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के निर्देश पर श्री हरसुब्रम्ह स्थान, चैनपुर के सफल संचालन के लिए गठित नई तदर्थ न्यास समिति की पहली बैठक गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने की। एसडीओ अमित कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धाम का सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से मंदिर की गरिमा और विकास के लिए आपसी समन्वय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने वित्तीय शुचिता पर जोर देते हुए मंदिर के आय-व्यय के विधिवत संधारण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि न्यास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामधार पाण्डेय, सचिव विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने धाम के विकास में सक्रिय भागीदारी और पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। चैनपुर। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के निर्देश पर श्री हरसुब्रम्ह स्थान, चैनपुर के सफल संचालन के लिए गठित नई तदर्थ न्यास समिति की पहली बैठक गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने की। एसडीओ अमित कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धाम का सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से मंदिर की गरिमा और विकास के लिए आपसी समन्वय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने वित्तीय शुचिता पर जोर देते हुए मंदिर के आय-व्यय के विधिवत संधारण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि न्यास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामधार पाण्डेय, सचिव विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने धाम के विकास में सक्रिय भागीदारी और पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *