बठिंडा में सेक्स रैकेट पकड़ा:होटल में मिली 2 लड़कियां, 8 नशा तस्कर गिरफ्तार; युवतियों को देते थे ड्रग्स

बठिंडा में सेक्स रैकेट पकड़ा:होटल में मिली 2 लड़कियां, 8 नशा तस्कर गिरफ्तार; युवतियों को देते थे ड्रग्स

बठिंडा पुलिस ने देह व्यापार और नशीले पदार्थों की सप्लाई के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमरीक सिंह रोड स्थित ‘अल्जयर’ होटल में की गई, जहां पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इस रैकेट का पर्दाफाश किया। बठिंडा के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोतवाली पुलिस स्टेशन की टीम होटलों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान, ‘अल्जयर’ होटल की जांच करते समय कुछ लड़कियां मिलीं, जिसके बाद गहन पड़ताल शुरू की गई। लड़कियों को नशा दे करवाते थे देह व्यापार
जांच में सामने आया कि इस होटल को दो भाई चला रहे थे और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी इस अवैध धंधे में शामिल थे। ये आरोपी लड़कियों को नशीले पदार्थ देकर उनसे देह व्यापार करवाते थे। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से सिग्नेचर कैप्सूल बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन उर्फ काकू और गुरमीत सिंह उर्फ मौली के पास से एक-एक मोबाइल फोन और 90-90 सिग्नेचर कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, नरेंद्र सिंह से 2100 ‘सिग्नेचर’ कैप्सूल और मणि कुमार से 1200 सिग्नेचर कैप्सूल जब्त किए गए हैं। चंगुल में फंसी दो लड़कियों को छुड़ाया
डीएसपी भाटी ने बताया कि इस गिरोह के चंगुल में फंसी दो लड़कियों को छुड़ा लिया गया है और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *