पलवल में युवक के साथ 2.55 लाख की साइबर ठगी:टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा; मुनाफे का लालच देकर पैसे ट्रांसफर करवाए

पलवल में युवक के साथ 2.55 लाख की साइबर ठगी:टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा; मुनाफे का लालच देकर पैसे ट्रांसफर करवाए

पलवल जिले में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक युवक को टेलीग्राम के जरिए टास्क पूरा करने का झांसा देकर 2 लाख 55 हजार रुपए ठग लिए गए। जिला साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार, मिकी देव नामक युवक ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 7 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे उसे टेलीग्राम पर एक लिंक और मैसेज आए। लालच देकर 2.55 लाख ट्रांसफर करवाए मैसेज में ऑनलाइन टास्क पूरे करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया था। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर उसे कुछ राशि दी गई, जिससे पीड़ित का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद, आरोपियों ने उसे बड़े मुनाफे का लालच देकर कुल 2 लाख 55 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगना चाहा, तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज किया ठगी का एहसास होने पर मिकी देव ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद, जिला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया है, उनकी जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य साइबर ठगों तक पहुंचना, उन्हें गिरफ्तार करना और पीड़ित के पैसे वापस दिलाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *