शांभवी बोली, नीतीश अभिभावक-राजनीतिक गुरु हैंं:ऐसा लग रहा जैसे परिवार का सदस्य दूर जा रहा, पूरे बिहारवासी मायूस हैं

शांभवी बोली, नीतीश अभिभावक-राजनीतिक गुरु हैंं:ऐसा लग रहा जैसे परिवार का सदस्य दूर जा रहा, पूरे बिहारवासी मायूस हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि 16 तारीख से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर अहम चर्चा होगी। इस बिल पर जो भी आवश्यक संशोधन होंगे, उन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने पर शांभवी चौधरी ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे बिहारवासियों का दिल मायूस है। ऐसा लग रहा कि जैसे परिवार का कोई सदस्य दूर जा रहा हो। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना अभिभावक और राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि जिस समर्पण के साथ नीतीश ने अब तक बिहार की सेवा की है, भविष्य में भी उसी तरह राज्य और देश की सेवा करते रहेंगे। सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में बड़ा कदम शांभवी चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मसम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में निर्णायक पहल है। आज की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है और यही इस बिल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार महिला विकास और नेतृत्व को प्राथमिकता देते रहे हैं। आधी आबादी के बिना देश का विकास संभव नहीं है और यह बिल उसी सोच का परिणाम है। सांसद ने देशभर की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे राजनीति में आगे आएं और अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं देगा, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।
बिहार की राजनीति और भविष्य का नेतृत्व बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की चर्चाओं पर शांभवी चौधरी ने कहा कि यह निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और चिराग पासवान के सहयोग से काम करेगा। आने वाले समय में बिहार का विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा और राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बंगाल चुनाव पर TMC पर साधा निशाना पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शांभवी चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का चुनावी अभियान समाज को बांटने की राजनीति पर आधारित है। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी कहीं न कहीं डर गई है और अब तुष्टिकरण तथा नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि वे ऐसी सरकार चुनें जो राज्य और देश को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती हो। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि 16 तारीख से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर अहम चर्चा होगी। इस बिल पर जो भी आवश्यक संशोधन होंगे, उन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने पर शांभवी चौधरी ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे बिहारवासियों का दिल मायूस है। ऐसा लग रहा कि जैसे परिवार का कोई सदस्य दूर जा रहा हो। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना अभिभावक और राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि जिस समर्पण के साथ नीतीश ने अब तक बिहार की सेवा की है, भविष्य में भी उसी तरह राज्य और देश की सेवा करते रहेंगे। सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में बड़ा कदम शांभवी चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मसम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में निर्णायक पहल है। आज की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है और यही इस बिल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार महिला विकास और नेतृत्व को प्राथमिकता देते रहे हैं। आधी आबादी के बिना देश का विकास संभव नहीं है और यह बिल उसी सोच का परिणाम है। सांसद ने देशभर की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे राजनीति में आगे आएं और अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं देगा, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।
बिहार की राजनीति और भविष्य का नेतृत्व बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की चर्चाओं पर शांभवी चौधरी ने कहा कि यह निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और चिराग पासवान के सहयोग से काम करेगा। आने वाले समय में बिहार का विकास और तेज गति से आगे बढ़ेगा और राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बंगाल चुनाव पर TMC पर साधा निशाना पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शांभवी चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का चुनावी अभियान समाज को बांटने की राजनीति पर आधारित है। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी कहीं न कहीं डर गई है और अब तुष्टिकरण तथा नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि वे ऐसी सरकार चुनें जो राज्य और देश को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *