डीडी राजस्थान: गुलाब कोठारी के विशेष साक्षात्कार का सीधा प्रसारण आज

डीडी राजस्थान: गुलाब कोठारी के विशेष साक्षात्कार का सीधा प्रसारण आज

DD Rajasthan Live Interview: जयपुर। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी गुरुवार को दूरदर्शन के डीडी राजस्थान चैनल पर प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘अलबेलो राजस्थान’ में विशिष्ट अतिथि होंगे। “संवाद से सृजन तक” थीम पर केंद्रित इस साक्षात्कार आधारित एपिसोड का सीधा प्रसारण सुबह 9 बजे डीडी राजस्थान पर होगा।

पत्रिका फोटो

कार्यक्रम का रात्रि 11 बजे पुन: प्रसारण

इस कार्यक्रम का पुनः प्रसारण रात्रि 11 बजे किया जाएगा। दर्शक इसे टाटा स्काई (1190), वीडियोकॉन (179), एयरटेल (384), डिश टीवी (245), रिलायंस (1190), सीटी केबल नेटवर्क तथा डीडी फ्री डिश (चैनल 17) पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त Waves App के माध्यम से यह कार्यक्रम मोबाइल पर देश-विदेश में कहीं भी लाइव उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *