पूर्णिया में बाइक चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर:गुस्साए लोगों ने चोर को पीटा, पुलिस ने भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला

पूर्णिया में बाइक चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर:गुस्साए लोगों ने चोर को पीटा, पुलिस ने भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला

पूर्णिया में शातिर चोर को बाइक की चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। चोर की कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी बाइक पर नजर थी। चोर भागने की कोशिश कर रहा था। बच्ची के शोर मचाने भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपाचे बाइक का मालिक अपनी छोटी बच्ची को बाइक पर बैठाकर किसी काम से ऑफिस चला गया था। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और बच्ची को धक्का देकर बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का ध्यान गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे खदेड़ दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण युवक ज्यादा दूर नहीं भाग सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों में पहले से ही लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश था, जिसके चलते लोगों का गुस्सा और भड़क गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से निकालकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार के गेड़ाबाड़ी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए के.हाट थाना को सौंप दिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। यही वजह है कि जैसे ही चोर पकड़ा गया, लोगों का गुस्सा उस पर टूट पड़ा। हालांकि पुलिस की तत्परता से आरोपी को सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया। पूर्णिया में शातिर चोर को बाइक की चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। चोर की कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी बाइक पर नजर थी। चोर भागने की कोशिश कर रहा था। बच्ची के शोर मचाने भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपाचे बाइक का मालिक अपनी छोटी बच्ची को बाइक पर बैठाकर किसी काम से ऑफिस चला गया था। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और बच्ची को धक्का देकर बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का ध्यान गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे खदेड़ दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़भाड़ अधिक होने के कारण युवक ज्यादा दूर नहीं भाग सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों में पहले से ही लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश था, जिसके चलते लोगों का गुस्सा और भड़क गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से निकालकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार के गेड़ाबाड़ी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए के.हाट थाना को सौंप दिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। यही वजह है कि जैसे ही चोर पकड़ा गया, लोगों का गुस्सा उस पर टूट पड़ा। हालांकि पुलिस की तत्परता से आरोपी को सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *